दिल्ली में शनिवार सुबह भारी बारिश के बीच जैतपुर के हरिनगर में मोहन बाबा मंदिर के पास दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने बताया कि पुलिस दल के साथ दमकल की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गई।

अग्निशमन विभाग को शनिवार सुबह 9.16 बजे घटना के बारे में सूचना मिली। अधिकारियों ने बताया कि दीवार ढहने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया था। दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश शुक्रवार देर रात 11 बजे शुरू हुई थी।

शनिवार सुबह  एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई जिसमें दीवार गिरने की घटना के बारे में बताया गया। हादसे में चार से पांच लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी।

पीसीआर कॉल प्राप्त होते ही थाना प्रभारी कर्मचारियों के साथ बचाव उपकरणों से लैस होकर घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पाकर एडिशनल डीसीपी ऐर्या शर्मा और एसीपी रविशंकर भी बचाव कार्यों का निरीक्षण करने घटनास्थल पर पहुंचे।

दीवार तोड़कर बचाव अभियान चलाया गया। बचावकर्मियों ने आठ लोगों को मलबे से निकालकर एम्स ट्रॉमा सेंटर और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया।

आठ पीड़ितों में से सात तीन पुरुष, दो महिलाएं और दो लड़िकयां बच नहीं पाए। इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई। घायल की पहचान हो गई। उसका नाम हसीबुल, पुत्र खुशाना निवासी गंगाधारी, जोरतलापारा, नवादा, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल है। उसका सफदरजंग अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights