मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार के महीने भर चलने वाले स्वच्छता अभियान ‘दिल्ली को कूड़े से आजादी’ की शुरुआत झाडू लगाकर की।

इस अभियान के तहत उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग का दौरा किया।

रेखा गुप्ता ने कश्मीरी गेट स्थित विभाग के कार्यालय का दौरा करते हुए अफसोस जताया और कहा, ‘‘मैं इस कार्यालय में पहली बार आई हूं। यह देखकर दुख होता है कि हमारे अधिकारी इस तरह की इमारत में काम करते हैं। पंखे कभी भी गिर सकते हैं और छत से पानी टपक रहा है।’’

मुख्यमंत्री गुप्ता ने कार्यालय के हर कोने का निरीक्षण किया, ई-कचरा साफ किया, पुराने पोस्टर और फाइलें फेंकीं और झाडू लगाकर गंदगी साफ की। उन्होंने कहा, ‘‘इस इमारत में 2021 में आग लग गई थी, फिर भी कोई मरम्मत नहीं की गई।’’

दिल्ली की पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर निशाना साधते हुए गुप्ता कहा कि उन्होंने ‘‘शीश महल बनाने पर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए’’, लेकिन सरकारी दफ्तरों की हालत सुधारने के लिए कुछ नहीं किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आज इस कार्यालय की हालत देखकर मुझे बहुत दुख हो रहा है। आज से ही हम एक नए सचिवालय के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करेंगे जहां सभी विभाग स्थित होंगे। हम नए सचिवालय के निर्माण के लिए जगह की पहचान करेंगे।’’

अभियान के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत सभी विभागों द्वारा अपने कार्यालयों की सफाई से हुई।

गुप्ता ने कहा, ‘‘हमने यहां पड़े ई-कचरे, पुरानी फाइलों और कबाड़ को हटा दिया है। हमें कचरा हटाने के लिए निविदाओं से संबंधित नियमों पर भी पुनर्विचार करने की आवश्यकता है।’’
 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तेंदुए के हमले में सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में शाम करीब पांच बजे आफरीन (7), पुत्री तसव्वर, अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्ची अस्पताल में भर्ती बच्ची की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शोर मचाते हुए लाठी-डंडों के साथ तेंदुए की ओर बढ़े, जिसके बाद जंगली जानवर वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने घायल बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी शिवपुर के चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल लाई गई थी। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। गांव में दहशत का माहौल घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा क्षेत्र में जांच की जा रही है। रात का समय होने के कारण तेंदुए के स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिल सके हैं, लेकिन इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और आसपास के जंगल व झाड़ियों की निगरानी की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और नियमित गश्त कराने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और शाम के समय विशेष सतकर्ता बरतने की अपील की है।

Verified by MonsterInsights