दिल्ली के मटियाला गांव में मछली बाजार के पास झुग्गी बस्ती और कबाड़ रखने के गोदामों में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि झुग्गियों में आग लगने की जानकारी बुधवार रात लगभग 11 बज कर 54 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल वाहन मौके पर भेजे गए।

अधिकारी ने बताया कि आग करीब चार एकड़ में फैल गई थी, जिसे बुझाने के लिए 23 दमकल वाहन तैनात किए गए। घंटों की मशक्कत के बाद सुबह 3.45 बजे आग पर काबू पाया जा सका। प्रशीतन अभियान अब भी जारी है। अधिकारी ने कहा कि आग लगने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights