दिल्ली के चाणक्यपुरी में अज्ञात झपटमारों ने मयिलाडुतुरै की सांसद आर. सुधा की सोने की चेन उस समय कथित तौर पर छीन ली जब वह सोमवार को सुबह की सैर पर निकली थीं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सांसद ने इस घटना के बारे में केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है।

चाणक्यपुरी में कई दूतावास और राज्य सरकारों के आधिकारिक आवास स्थित हैं।

पुलिस ने बताया कि इलाके के तमिलनाडु भवन में रह रहीं सुधा सुबह की सैर के लिए निकली थीं, तभी अज्ञात लोगों ने उनकी सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

आरोपियों का पता लगाने और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच के लिए कई पुलिस दल तैनात किए गए हैं।’’

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से भी बात कर रही है और घटना के दौरान इलाके में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जांच कर रही है।

तमिलनाडु भवन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights