अप्रैल 2025 की सास-दामाद की लव स्टोरी याद है। अलीगढ़ में बेटी की शादी से 12 दिन पहले अनीता अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार हो गई थी। जी हां, उसी लव स्टोरी में अब नया ट्विस्ट आ गया है, क्योंकि सपना ने अब दामाद राहुल के साथ भी बेवफाई कर दी है और अब उसका वैलेंटाइन जीजा है, जिसके साथ वह फरार हो गई है। साथ में वह 2 लाख कैश और गहने भी ले गई है।

पति राहुल ने पुलिस को दी शिकायत

अलीगढ़ जिले के थाना दादो प्रभारी सरिता द्विवेदी ने बताया कि गांव मछरिया नगला निवासी राहुल कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी पत्नी सपना अपने बहनोई के साथ कहीं चली गई है और साथ में गहने-कैश भी ले गई है। राहुल बिहार के एक जिले में रेहड़ी फड़ी लगाता है और वहीं पत्नी साथ रहती थी, लेकिन यह मामला बिहार का है, अलीगढ़ का नहीं, इसलिए बिहार की पुलिस मामले में कार्रवाई करेगी।

अप्रैल में दामाद के साथ भाग गई थी

थाना प्रभारी ने बताया कि जांच करने पर पता चला है कि जीजा के साथ भागने वाली महिला सपना और शिकायत देने वाला राहुल वही सास-दामाद हैं, जो अप्रैल 2025 में भाग गए थे। राहुल की शादी थाना मडराक के तहत आने वाले गांव मनोहरपुर में तय हुई थी, लेकिन सगाई के बाद राहुल की बातचीत अपनी होने वाली सास सपना के साथ होने लगी और दोनों की दोस्ती हो गई। बात होते-होते उनमें प्यार हो गया और वे भाग गए।

शादी करके थाने में किया था सरेंडर

थाना प्रभारी ने बताया कि सपना के पहले पति ने शिकायत देकर केस दर्ज कराया था। कई राज्यों में दबिश देने के बाद सपना और राहुल ने खुद थाने में सरेंडर किया था। वहीं दोनों ने शादी भी कर ली थी। इसके बाद सपना और राहुल का दोनों के परिवारों ने बहिष्कार किया था। दोनों अब बिहार के गांव में रहकर गुजर बसर कर रहे थे, लेकिन अब खबर आई है कि सपना अपने दूसरे पति राहुल को छाेड़ कर बहनोई के साथ भाग गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights