भूमाफिया ने धोखाधड़ी से फर्जी पेपर तैयार कर रिटायर दरोगा से 8 लाख 60 रुपए ठग लिए। जालसाजों ने रिटायर्ड दरोगा की पत्नी के नाम बैनामा करने का झांसा दिया था। इसके फर्जी पेपर भी बनवा लिए। हालांकि रिटायर्ड दरोगा जब बैनामा वाली जमीन पर निर्माण कराने पहुंचे तो पता चला जिस नंबर का बैनामा कराया है, उस नंबर की कोई जमीन ही नहीं है। इसके बाद रिटायर्ड दरोगा ने पंचायत को सूचना दी। पंचायत में बात नहीं बनने पर वह थाने पहुंचे और 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज करा दिया।
दरअसल, सोरांव थाने क्षेत्र के बलकरनपुर माधोनगर बिगहियां गांव निवासी राधेश्याम पुत्र स्व बेनी प्रसाद पुलिस विभाग में दरोगा के पद से रिटायर हुए हैं। गांव के कुछ लोगों की नजर दरोगा के फण्ड बोनस पर पड़ गई। आरोप है कि गांव के राम प्रभाव प्रजापति, अतुल कुमार व आजाद यादव ने बिगहियां के पास एक जमीन दिखाते हुए खरीदने की बात की। दरोगा राधेश्याम से जमीन का 8 लाख 60 हजार में सौदा कर लिया।
भूमाफियों ने 13 मई 2022 को सोरांव तहसील पहुंच कर दरोगा राधेश्याम की पत्नी सुंदरी देवी के नाम जमीन करवा दी। कुछ दिन बाद जब दरोगा राधेश्याम जमीन पर कब्ज़ा लेने पहुंचे तो पता चला कि बैनामा वाले नंबर की कोई जमीन ही नहीं है। दरोगा के पैरों तले जमीन घिसक गई।
दरोगा ने बैनामा के बारे में खोजबीन शुरू की तो जानकारी मिली की फर्जी पेपर तैयार कर बैनामा कराया गया था। दरोगा राधेश्याम ने तीनों भूमाफियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए अपने पैसे वापिस मांगे। बैनामा करने वाले अतुल कुमार कि जमीन हमारे नाम बैनामा कर दो पैसे वापस मिल जाएंगे। दरोगा राधेश्याम ने अपनी पत्नी के नाम बैनामा को अतुल के नाम कर दिया लेकिन पैसे नहीं मिले। कई बार पंचायत के पास चेक दिया लेकिन चेक कैश नहीं हुआ। परेशान होकर दरोगा ने सोरांव थाने पहुंचकर राम प्रभाव प्रजापति, अतुल कुमार, आजाद यादव आदि के खिलाफ FIR दर्ज कराई।
