“थोड़ी सी जो पी ली है…” — ये गीत भले ही फिल्मी हो, लेकिन अमेरिकी फ्लाइट AA-1774 में यह लाइन हकीकत बन गई, और बेहद खतरनाक भी। अमेरिकन एयरलाइंस की इस उड़ान में एक नशे में धुत महिला पैसेंजर ने ऐसा बवाल मचाया कि ना केवल फ्लाइट में दहशत फैल गई, बल्कि उसे अमेरिका की एविएशन हिस्ट्री का सबसे बड़ा जुर्माना भुगतना पड़ा।
क्या हुआ फ्लाइट AA-1774 में उस रात?
6 जुलाई 2021 की रात, अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट AA-1774 डलस-फोर्ट वर्थ से शार्लोट जा रही थी। फ्लाइट में सवार एक महिला पैसेंजर, जो फर्स्ट क्लास में थी, अचानक गैलरी में गिर गई। फ्लाइट अटेंडेंट ने जैसे ही उसकी मदद करनी चाही, महिला ने गालियां देनी शुरू कर दीं।
उसने क्रू मेंबर्स को धक्का दिया,
➤ एक फ्लाइट अटेंडेंट के सिर पर वार किया,
➤ थूका, काटा और लातें मारीं,
➤ और फिर कोशिश की कि वो प्लेन का मुख्य दरवाजा खोल सके।
➤ ये सब उस समय हो रहा था जब विमान 35,000 फीट की ऊँचाई पर उड़ान भर रहा था। यह स्थिति पूरे फ्लाइट के लिए जानलेवा हो सकती थी।
क्रू ने कैसे संभाला हालात?
➤ हालात नियंत्रण से बाहर होते देख क्रू ने उस महिला को
➤ फ्लेक्सी-कफ (प्लास्टिक हथकड़ी)
➤ और डक्ट टेप की मदद से सीट से बांध दिया।
➤ शार्लोट एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग के तुरंत बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
FAA ने ठोका रिकॉर्ड जुर्माना
अमेरिकी एविएशन रेगुलेटर Federal Aviation Administration (FAA) ने इस महिला पर $81,950 (करीब ₹70 लाख) का जुर्माना लगाया। यह FAA द्वारा किसी पैसेंजर पर अब तक लगाया गया सबसे बड़ा फाइन है।
FAA की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति
2021 में FAA ने हवाई यात्रा में यात्रियों द्वारा किए जा रहे उत्पात को देखते हुए ‘Zero Tolerance’ नीति लागू की थी।
इसका मकसद था:
➤ फ्लाइट क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित करना,
➤ अनुशासनहीन यात्रियों को सख्त सज़ा देना।
➤ अमेरिकी परिवहन मंत्री पीट बटिगीज़ ने भी इस घटना पर कहा कि,
➤ “फ्लाइट में हंगामा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”
क्या यह पहली बार हुआ है?
नहीं। FAA के अनुसार 2021 के दौरान ही अमेरिका में हवाई यात्राओं के दौरान 5,981 अनुशासनहीन यात्रियों की शिकायतें दर्ज की गई थीं, जिनमें से अधिकतर मामलों में नशे या मास्क न पहनने जैसी समस्याएँ थीं।
महत्वपूर्ण सबक
➤ यह घटना हमें यह याद दिलाती है कि
➤ हवाई यात्रा एक सुरक्षित वातावरण की मांग करती है।
नशे में चढ़ना,
➤ या क्रू से दुर्व्यवहार न केवल अवैध है, बल्कि
➤ जानलेवा और महंगा सौदा भी साबित हो सकता है।
