सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)।
थाना मण्डी पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक चोर को माल सहित किया गिरफ्तार। घटना 29.07.2025 की है जहाँ वादी दीपक चौधरी पुत्र सुशील चौधरी निवासी जान विहार कालोनी थाना मण्डी जनपद सहारनपुर की लिखित तहरीर बाबत अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक मोबाइल आई फोन-15 (एप्पल कम्पनी), एक मोबाइल रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स (एमआई कम्पनी), मंगलसूत्र, 04 चाँदी की पाजेब, 01 रसोई गैस सिलेण्डर चोरी कर ले जाने की सूचना के सम्बन्ध मे थाना कोतवाली मण्डी पर मु0अ0सं0 290/25 धारा 305(ए) बीएनएस के पंजीकृत किया गया था । दिनांक 01.08.2025 को अभियुक्तगण सारिक पुत्र मौ0 ताहिर निवासी रासिद गार्डन कालोनी 62 फुटा रोड थाना कोतवाली देहात सहारनपुर व 2.मन्जीर पुत्र इसरार निवासी सलमान कालोनी सिम्बल के पास थाना मण्डी सहारनपुर गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में जेल भेजा जा चुका है ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी/शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मण्डी बीनू सिंह ने बताया की शनिवार को मुखबिर की सूचना पर थाना मण्डी पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक वांछित नकबजन/अभियुक्त धर्मवीर उर्फ संजीव पुत्र रामपाल निवासी वर्धमान कालोनी थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर को पुराने कलसिया रोड से जैन इन्टर कालेज के पीछे बराबर वाले रास्ते से गिरफ्तार किये गये । अभियुक्त के कब्जे से एक गैस सलैण्डर (भारतगैस), एक जौडी पायजेब व घटना मे प्रयुक्त एक अदद टेम्पो नं0 UP11DT5085 बरामद । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोकत में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
वही अभियुक्तगण ने पूछने पर बताया कि दिनांक 29.07.2025 को सुबह 2 से 3 बजे के बीच मैने व मेरे अपने दो साथियों के साथ मिलकर ज्ञान विहार कालोनी मे एक मकान से चोरी की थी जिसमे से मेरे हिस्से मे एक जोडी पायजेब व गैस सलैण्डर आया था जिसे मै आज इस टेम्पो से बेचने जा रहा था ।
