मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता का आयोजन इस बार भारत के तेलंगाना राज्य की राजधानी हैदराबाद में हुआ, जहां दुनिया भर की 108 सुंदरियों ने अपनी प्रतिभा और सौंदर्य का प्रदर्शन किया। वहीं, बीती शाम इसका ग्रैंड फिनाले हुआ और थाईलैंड की ओपाल सुचाता चुआंगसरी ने इसका प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। जहां ओपाल के सिर मिस वर्ड 2025 का ताज सजा। वहीं, मिस इथियोपिया इसकी फर्स्ट रनर अप रहीं और मिस पोलैंड सेकंड रनरअप रहीं। मिस वर्ल्ड 2025 बनने के बाद से ओपल सुचाता खूब चर्चा में हैं।

PunjabKesari


थाईलैंड की सुंदरी ओपल सुचाता चुआंगश्री ने 21 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब अपने नाम किया है। ओपल की जीत ने न सिर्फ थाईलैंड का मान बढ़ाया है, बल्कि एशिया में भी एक नई मिस वर्ल्ड विजेता का एडिशन हुआ है।

PunjabKesari


इस जीत के बाद सुचाता ने कहा, ‘मेरे देशवासी पिछले 72 सालों से मिस वर्ल्ड के पहले खिताब का इंतजार कर रहे थे।’ उन्होने कहा, ‘जिस पल मुझे ताज पहनाया गया, मेरी आंखों के सामने सिर्फ मेरे परिवार, मेरे लोगों, मेरी टीम और उन सभी का चेहरा था जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया। मैं अब और इंतजार नहीं कर सकती, मैं बस इस ताज को थाईलैंड लेकर लौटने का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूं।’

PunjabKesari

वहीं, जब ओपल से पूछा गया कि क्या वो एक्टिंग में इंटरेस्टेड हैं तो इस पर उन्होंने कहा, ‘हां, मुझे अच्छा लगेगा।’ फिर जब उनसे पूछा गया कि अगर बॉलीवुड से ऑफर आएगा तो क्या वो करेंगी? इस पर उन्होंने हां में जवाब दिया।


कौन हैं ओपल सुचाता चुआंगश्री?
बता दें, ओपल का जन्म 20 सितंबर 2003 को हुआ था। ओपल ब्रेस्ट कैंसर कैंपेन चलाती हैं। दरअसल, ओपल को 16 साल की उम्र में ब्रेस्ट में गांठ हुई थी। इसके बाद उनकी सर्जरी से वो गांठ निकाली गई। इसके बाद से ही ओपल ने ब्रेस्ट कैंपेन शुरू कर दिया था। ओपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 7 लाख 43 हजार फॉलोअर्स हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights