अमेरिका में तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन की घोर बेइजज्ती हुई है, साथ ही उनकी सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ हुआ है। न्यूयॉर्क पुलिस (New York Police) ने एर्दोगन (Erdogan) के काफिले को बीच सड़क पर रोक दिया। पुलिस ने उनके काफिले को इसलिए रोका क्योंकि वहां से ट्रंप का काफिला निकलना था। इस दौरान सड़क पर ही एर्दोगन के सुरक्षाकर्मी और पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक भी हो गई, जिसके बाद तुर्की के राष्ट्रपति को कार से निकलकर सड़क पर खड़ा होना पड़ा।
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र में हिस्सा लेने कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष अमेरिका पहुंचे। मगर वहां की पुलिस ने दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्ष से ऐसा व्यवहार किया, जैसे वो कोई आम लोग हों। पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) के काफिले को स्थानीय पुलिस ने रोक था और अब तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन को न्यूयॉर्क पुलिस ने बीच सड़क पर खड़ा कर दिया।
न्यूयॉर्क पुलिस ने एर्दोगन के काफिले को रोका
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप UNGA में एर्दोगन को अपना में बगल में बैठाया उनके साथ कई मुद्दों पर चर्चा की। मगर वहां से जैसे ही वो बाहर निकले वैसे तुर्की के राष्ट्रपति की बीच सड़क पर बेइज्जती हो गई। न्यूयॉर्क पुलिस ने एर्दोआन के काफिले को बीच सड़क पर ही रोक दिया। न्यूयॉर्क पुलिस ने उनके काफिले को इसलिए रोक दी क्योंकि वहां से ट्रंप का काफिल निकलना था।
सड़क पर खड़े नजर आए एर्दोगन
वो गाड़ी से नीचे उतरे और अपने सुरक्षाकर्मियों को कहा कि किसी तरह यहां से बाहर निकलो, जिसके बाद एर्दोगन के सुरक्षाकर्मी ने बैरिकेट हटाने की कोशिश की मगर न्यूयॉर्क पुलिस ने ऐसा करने नहीं दिया। फिर दोनों देशों के सुरक्षाकर्मी के बीच तीखी बहस होने लगी। ये सब एर्दोगन के सामने हो रहा था। इस अपमान से एर्दोगन काफी आहत हुए। अब पूरी घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
फ्रांस के राष्ट्रपति का साथ भी दुर्व्यवहार
इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के काफिले को भी पुलिस ने रोक दिया था। यह रोक भी उस समय लगाई गई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के काफिले को रास्ता देने के लिए सड़क को बंद किया गया था। मैक्रों न्यूयॉर्क में किसी आधिकारिक कार्यक्रम के लिए जा रहे थे, जब उनके काफिले को अचानक रोक दिया गया था। न्यूयॉर्क पुलिस ने सड़क को ट्रंप के लिए बंद कर रखा था, जिसके चलते मैक्रों का काफिला आगे नहीं बढ़ सका।
https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=Republic_Bharat&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1970446852970713529&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fwww.republicbharat.com%2Fworld%2Fus-and-west-countries%2Fnew-york-police-stop-erdogan-on-road-allow-trumps-convoy-to-pass&sessionId=f98c9434e6270b35259cdf7fa980e3798c45e376&siteScreenName=Republic_Bharat&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px
अमेरिका में ये कैसी सुरक्षा?
इसके बाद मैक्रों भी एर्दोगन की तरह अपनी कार से उतरकर बाहर सड़क पर आए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से इसका कारण पूछा। पुलिसकर्मी ने बताया कि ट्रैफिक को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए रोका गया है। इसके बाद मैक्रों अपने मोबाइल से सीधा डोनाल्ड ट्रंप को ही फोन लगाया और उनसे रास्ता खाली करने को कहते नजर आए। न्यूयॉर्क में यह दूसरी घटना थी,ज ब ऐसे किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष को रोका गया हो। न्यूयॉर्क पुलिस के इस रवैये से सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।
