उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिंदू-मुस्लिम छात्रों के बीच बवाल हो गया है। यह छात्र ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के है। इस बवाल में मुस्लिम गुट ने सपा छात्र सभा के एक लड़की की पिटाई कर दी। उन्होंने जमकर उस लड़के की पिटाई की। जिसके बाद विश्वविद्यालय में तनाव का माहौल बन गया। 

अब जानिए पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में हिंदू-मुस्लिम छात्रों के बीच बवाल हो गया। यह बवाल इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। इस झगड़े में सपा छात्र सभा के लड़के की मुस्लिम गुट के छात्रों ने पिटाई की। बताया जा रहा है कि सपा छात्र सभा के आदित्य सिंह ने मुस्लिम गुट के छात्रों को तिरंगा फाड़ते देखा था। उसने इस बात का विरोध किया तो बवाल हो गया। 

पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत 
मारपीट से पीड़ित छात्र ने विश्वविद्यालय प्रशासन से इसकी शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि उसने तिरंगा फाड़ने का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, समाजवादी छात्र सभा के छात्र आदित्य सिंह से एक छात्र गुट का झगड़ा हुआ। आदित्य ने हॉस्टल में लगे तिरंगे को फाड़ने पर विरोध कर दिया था। उसके बाद मुस्लिम छात्र गुट ने आदित्य सिंह को पीट दिया है। इस घटना के बाद तनाव का माहौल है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights