सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। डॉ. समित सर्जिकल सेंटर द्वारा जवाहर पार्क में एक दिवसीय नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का किया आयोजन। रविवार को डॉ. समित सर्जिकल सेंटर द्वारा जवाहर पार्क धर्मशाला में एक दिवसीय नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम- डॉ.समित जैन,डॉ.आरुषि गर्ग,डॉ.श्वेता जैन,डॉ.तन्वी गर्ग तथा समस्त स्टाफ गजल,आदेश,रोहित व अन्य के द्वारा सैकड़ों लोगों को दंत समस्याओं का समाधान प्रदान किया गया l शिविर में

 

निम्न सेवाएं नि:शुल्क प्रदान की गईं:-

 

1.दांतों की जांच और एक्स-रे सेवा,

 

2.कैविटी और मसूड़ों की बीमारियों का उपचार,

 

3.ओरल हाइजीन के लिए सुझाव,

 

4.नि:शुल्क टूथपेस्ट, माउथवॉश एवं दवाइयों का वितरण।,

 

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराना था।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और इस पहल की सराहना की। आयोजकों ने भविष्य में भी इस प्रकार के कैम्प आयोजित करने का आश्वासन भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights