मुज़फ्फरनगर। सपा कार्यालय पर समाजवादी आंदोलन के पुरोधा व अपने संघर्ष से देश को क्रांतिकारी नई दिशा देने में अग्रणी डॉ राम मनोहर लोहिया को उनकी पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा के बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, सपा नेता साजिद हसन, सलीम मलिक, शमशेर मलिक, रोहन त्यागी ने कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया की जीवन संघर्ष की गाथा आज के लिए भी लोकतंत्र में आवश्यक है। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता उनके पदचिन्हों पर चलकर देश के लोकतंत्र को मजबूत बना सकते हैं। वक्ताओ ने कहा कि समाजवादी पार्टी उनकी विचारधारा को लेकर देश की सेवा करने को लेकर अग्रणी भूमिका निभा रहे है।
कार्यक्रम में यूथ ब्रिगेड नि. जिलाध्यक्ष राशिद मलिक,समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र तेजियांन, सपा पिछडा वर्ग नि. प्रदेश सचिव सुमित पंवार बारी, राशिद जैदी, रवि कुमार, फैसल राणा, अभिषेक कुमार, हुसैन राणा एवं दुर्गेश पाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights