मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला अंबा बिहार में दबंगों द्वारा डेयरी संचालक के साथ मारपीट करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। डेयरी संचालक को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
दानिश पुत्र मुशर्रफ ने नगर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उनके द्वारा अंबा विहार में डेयरी का संचालन किया जाता हैं। उन्होंने बताया कि दबंग डेयरी से समान उधार लेकर जाते थे। आरोप है कि उधारी के ज्यादा रुपए हो गए थे जिनको मांगने पर दबंगों द्वारा अपना रोब गालिब करने के लिए शिदू सावेज, समीर पुत्रगण शाकिर एवं मोहम्मद आफताब, मोहम्मद आमिर के विरुद्ध जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। हमले के दौरान पीड़ित को गंभीर चोट आई है। आरोप है कि दबंगों द्वारा धारदार हथियारों एवं लोहे की रोड से इस कदर हमला किया कि पीड़ित तालिब और दानिश को गंभीर चोट लगी है, इसके अलावा कैफ की हालत चिंता जनक बनी हुई हैं। आरोप है कि दबंगों द्वारा किए गए हमले में पीड़ित कैफ के दोनो हाथ टूट गए हैं। पीड़ितों ने बताया कि चिकित्सकों का कहना है कि जिनका ऑपरेशन किया जाना अति आवश्यक है, क्योंकि टाईटेनियम रोड डालनी पड़ेगी। वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही पर भी सवाल खड़े किए हैं। पीड़ितों का कहना हैं कि पुलिस द्वारा दबंगों से साज कर खाना पूर्ति के लिए ही कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम पर साज का आरोप लगाते हुए कहा कि हमने थाने में तहरीर दी तो थाने वालो ने केवल 323, 324, 504, आई पी सी के तहत ही मुकदमा सं-50 दर्ज किया है जबकि गम्भीर हालत में सिर फटे हुए 10 टांके सिर में है 307, 308 आई पी सी का केस बनता है, मगर पुलिस टीम द्वारा हल्की धाराओं में केस बनाकर दबंगों को जुल्म करने के लिए उकसाया जा रहा है। आरोप है कि यदि रक्षक ही स्वार्थी बन जायेंगे तो इंसाफ कौन करेगा। पीड़ितों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच करने एवं दोषियों को सख्त सजा दिलवाए जाने की मांग की है।
