सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। मंगलवार की शाम को जिलाधिकारी मनीष बंसल एव एसएसपी आशीष तिवारी ने एसडीएम ,सीओ के साथ संयुक्त रूप से पुलिस बल को साथ लेकर कांवड़ मार्ग पर फ्लैग मार्च करते हुए निरीक्षण किया। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा श्रावण मास / कांवड यात्रा-2025 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत सम्पूर्ण काँवड़ मार्ग बड़कला फतेहपुर से गागलहेड़ी तिराहा, काली नदी से लेकर घण्टाघर एवं सरसावा बाईपास तक कांवड मार्ग एवं कांवड़ मार्ग में लगे शिविरों का निरीक्षण किया गया । बताया की सीसीटीवी/ड्रोन द्वारा लगातार कांवड़ मार्ग पर निगरानी की जा रही है । ड्यूटी में लगे 1500 पुलिसकर्मियों, 03 पीएसी कम्पनी व 01 आरआरएफ कम्पनी द्वारा कांवड़ यात्रा में कांवडियों की सुविधा, सुरक्षा, आस्था एवं शांति देने की थीम पर कार्य किया जा रहा है। स्टाफ को ब्रीफ कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होंने शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश देकर कांवड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग, यातायात नियंत्रण व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सड़क मरम्मत, जल निकासी, बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मर को कवर कराना आदि व्यवस्थाओं को परखा। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण की जाएं। इस दौरान नकुड़ सीओ एस एन वैभव पांडे ,सरसावा थाना इंस्पेक्टर नरेन्द्र शर्मा सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
