डीजे की आवाज को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशो का हो पालन/डीआईजी
सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। आगामी त्यौहार मोहर्रम एंव काँवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद में कानून व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु वीरवार को पुलिस उप महानिरीक्षक परिक्षेत्र अभिषेक सिंह सहारनपुर एव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रोहित सिंह सजवाण सहारनपुर ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत चौकी सराय से चौकी नवाबंज होते हुए बेहट रोड स्थित करबला तक पैदल मार्च किया और जुलूस मार्गो का भ्रमण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वही डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया की आगामी त्यौहारों पर कानून व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु डीजे की आवाज को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशो का अनुपालन कराने के संबंध में संबंधित को भी आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गये है। वही आगामी 11 जुलाई माह में भवगान शिव के पवित्र सावन मास मे शुरू होने वाली कावड़ यात्रा को सुखद और शांतिपूर्ण कराने के लिए डीआईजी परीक्षेत्र सहारनपुर अभिषेक सिंह लगातर जिलों के कावड़ मार्ग का निरीक्षण कर बैठके कर रहे है।डीआईजी नें यूपी उत्तराखंड बार्डर पर का संबंधित को निरीक्षण करने को कहा और बार्डर पर विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही सदिग्ध लोगो पर नजर रखने चौकी पर सीसीटीवी कैमरो को दुरुस्त करने के निर्देश दिये है l इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल, क्षेत्राधिकारी प्रथम अशोक सिसोदिया ,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर एंव अन्य पुलिस कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।
