अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कर छूट, व्यय में कटौती और निर्वासन निधि में वृद्धि के पैकेज को पारित करने से पहले एक महत्वपूर्ण प्रक्रियात्मक मतदान जारी है। इस विधेयक को पारित करने की निर्धारित समयसीमा चार जुलाई है।

शनिवार शाम प्रक्रियात्मक मतदान के दौरान विधेयक के पक्ष और विपक्ष में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला और वोटों की संभावित बराबरी को तोड़ने के लिए उपराष्ट्रपति जे डी वेंस के संसद पहुंचने पर मतदान रुक गया। कई रिपब्लिकन सांसद बिल पर खुली बहस कराने का विरोध कर रहे हैं।

रिपब्लिकन सांसद संसद में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी को किनारे करने के लिए अपने बहुमत का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कई राजनीतिक व नीतिगत असफलताओं का सामना करना पड़ रहा है।

विधेयक को सीनेट में पारित होने में कुछ ही दिन लग सकते हैं, और विधेयक को व्हाइट हाउस भेजे जाने से पहले अंतिम दौर के मतदान के लिए संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में पेश करना होगा।

प्रतिनिधि सभा और सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी के पास भारी बहुमत नहीं है, ऐसे में विधेयक को पारित करने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के एकजुट विरोध का सामना करने के लिए रिपब्लिकन पार्टी को अपने हर सांसद की आवश्यकता होगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तेंदुए के हमले में सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में शाम करीब पांच बजे आफरीन (7), पुत्री तसव्वर, अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्ची अस्पताल में भर्ती बच्ची की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शोर मचाते हुए लाठी-डंडों के साथ तेंदुए की ओर बढ़े, जिसके बाद जंगली जानवर वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने घायल बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी शिवपुर के चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल लाई गई थी। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। गांव में दहशत का माहौल घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा क्षेत्र में जांच की जा रही है। रात का समय होने के कारण तेंदुए के स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिल सके हैं, लेकिन इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और आसपास के जंगल व झाड़ियों की निगरानी की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और नियमित गश्त कराने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और शाम के समय विशेष सतकर्ता बरतने की अपील की है।

Verified by MonsterInsights