उत्तर प्रदेश के हापुड़ से दादागिरी और दबंगई का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां टोल कर्मचारी को कार सवार दबंगों से टोल मांगना भारी पड़ गया। इन दबंगों ने टोल मांगने पर एक कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई कर दी। इन दबंगों ने न सिर्फ टोल कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई की, बल्कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए और टोल बूथ में भी तोड़फोड़ की। ये सारी घटना टोल प्लाजा में सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसकी एक फुटेज सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=https%3A%2F%2Fx.com%2FPoojaMishr73204&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1914574909088653516&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fstate%2Fup-uk%2Fhapur-news-dabangg-beat-up-toll-worker-asking-toll-cctv-footage-viral%2F1160421%2F&sessionId=d4dcba424ef02b5d74699d58e70970a3ab5851e5&siteScreenName=news24tvchannel&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px

टोल मांगने पर कर्मचारी पिटाई

ये पूरा मामला पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-9 पर स्थित छिजारसी टोल का है। यहां कार सवार दबंगों ने टोल मांगने को लेकर जमकर तांडव मचाया। इतना ही नहीं, इन दबंगों ने टोल कर्मचारी द्वारा टोल मांगने पर सबसे पहले टोल कर्मचारी की पिटाई कर दी है। इसके साथ ही दबंगों ने कर्मचारी के साथ गाली-गलौच की। इतना ही नहीं, इन लोगों ने टोल बूथ में भी काफी तोड़फोड़ की है। दबंगों ने टोल बूथ में लगे शीशे और गेट भी तोड़ दिए। टोल पर लगे सीसीटीवी में ये सारी घटना कैद हो गई, जिसका फुटेज इस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

क्या है सीसीटीवी फुटेज?

बताया जा रहा है कि ये घटना रविवार रात की है। गाजियाबाद की तरफ से आ रहे कार सवार दबंगों से जब टोल कर्मचारी ने टोल मांगा, तो उन लोगों ने टोल देने से इंकार कर दिया। इस दौरान टोल कर्मचारी के साथ गाली-गलौच करते हुए दबंगों ने टोल कर्मचारी की पिटाई कर दी। वहीं, वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार सवार दबंग लोग कैसे टोल कर्मचारी के साथ मारपीट कर रहे हैं और टोल बूथ में तोड़फोड़ मचा रहे हैं। वीडियो में टोल कर्मचारी जब अपनी जान बचाने के लिए टोल बूथ में घुस जाता है, तो दबंग उसे वहां भी नहीं छोड़ते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights