टैक्स वसूली में लापरवाही करने वाले राजस्व निरीक्षकों और कर संग्रहकर्ताओं पर शिकंजा कसा गया है। सभी को अब टैक्स वसूली करने जाने से पहले लोकेशन देनी होगी।

महानगर में टैक्स वसूली को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है। टैक्स वसूली में बड़ी लापवाही सामने आई। राजस्व निरीक्षक और कर संग्रहकर्ता टैक्स वसूली में रूचि नहीं ले रहे हैं। जिस पर हाल ही में नगर आयुक्त ने आपत्ति जाहिर की थी। साथ ही अपर नगर आयुक्त मृत्युंजय ने भी लापरवाह कर्मचारियों को वसूली करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद भी सभी कर्मचारी अपने काम में लापरवाह ही रहे। जिसे देखते हुए सभी को नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही अब कर्मचारियों को टैक्स वसूली पर जाने से पहले और वसूली से लौटने के बाद अपनी अपनी लोकेशन उच्चाधिकारियों को देनी होगी। ऐसा न करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights