महाकुंभ ने कई आम लोगों को रातोंरात मशहूर कर दिया था और उन्हीं में से एक हैं फूल-माला बेचने वाली मोनालिसा। महाकुंभ के बाद मोनालिसा की ज़िंदगी पूरी तरह से बदल गई है। अब वह बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं और हाल ही में उनका एक म्यूजिक वीडियो भी रिलीज़ हुआ है। मोनालिसा को लोगों का भरपूर प्यार मिला है और उनका पूरा लुक भी बदल गया है लेकिन इस स्टारडम तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। हाल ही में मोनालिसा के पिता ने उनके वायरल होने के बाद के संघर्ष की कहानी बताई है जिसमें उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मोनालिसा के पिता ने उस दिन को याद करते हुए कहा, हम तीन दिन तक झोपड़ी में ही रहे और सूखी रोटी खाई।

PunjabKesari

इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए एक इंटरव्यू में मोनालिसा के पिता ने बताया कि कैसे उन्हें बेटी के वायरल होने के बाद मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि वे तीन दिनों तक अपनी झोपड़ी में ही रहे और उन्हें सूखी रोटी खाकर गुज़ारा करना पड़ा था।

मोनालिसा के पिता ने उस दिन को याद करते हुए कहा, मैं प्रयागराज दुकान लगाने गया था। इन्होंने कहा कि पापा मैं भी दुकान लगाऊंगी। कुछ माला-मोती बेचूंगी। हमारे कुछ जान पहचान वालों ने कहा कि आपकी बेटी पर इतनी भीड़ है। मुझे लगा कोई माला ले रहे होंगे, इसमें क्या फर्क पड़ता है। वो लोग बोले, नहीं कैमरे वाले हैं। मैं सोच रहा था कि मेरी बेटी ने ऐसा क्या कर दिया कि सब कैमरे वाले वहां हैं। वहां देखा तो इतनी भीड़ थी।

PunjabKesari

उन्होंने आगे बताया, मैं इनको चादर में लपेट कर लाया। मैंने सबसे यही कहा कि धंधा करने दो मैंने उधार पर सामान लिया है।

PunjabKesari

पत्रकारों से नाराज़ होकर तोड़ दिया था फोन

पिता ने बताया कि भीड़ और पत्रकारों से वे कितने परेशान हो गए थे। फिर एक पत्रकार ने कहा 5 मिनट के लिए मोनालिसा से मिलने दीजिए फिर मैं चला जाऊंगा। मैंने कहा ठीक है। वो 25 लोगों को लेकर आ गए। मोनालिसा ने तो गुस्से में एक पत्रकार का फोन भी तोड़ दिया था। हम तीन दिन तक झोपड़ी में ही रहे और सूखी रोटी खाई।

बेटी के अचानक वायरल होने के बाद मोनालिसा के पिता यह सोच रहे थे कि वे अपना धंधा कैसे करेंगे लेकिन अब उनकी बेटी इतनी फेमस हो गई है कि वह बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है। मोनालिसा की फिल्म और उनके आगे के प्रोजेक्ट्स का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं जो एक साधारण फूल बेचने वाली लड़की के असाधारण सफर को दर्शाता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights