नानौता(मनीष अग्रवाल)। सहारनपुर की थाना नानौता पुलिस ने लुट की झूठी सूचना देकर रुपयों का गबन करने वाले पेट्रोल पम्प के मैनेजर सहित दो अभियुक्तगण को।नकदी सहित किया गिरफ्तार। शुक्रवार को पेट्रोल पम्प मालिक रविन्द्र सिंह पुत्र देशराज निवासी ग्राम खुडाना थाना नानौता जनपद सहारनपुर द्वारा अपने पट्रोल पंप पर नियुक्त मैनेजर सौरभ कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी ग्राम बरसी थाना तीतरो जनपद सहारनपुर द्वारा पैट्रोल पंप के लगभग 1,50,000/- रुपये को रास्ते मे लूट लिए जाने की झूठी सूचना देकर पैसो को स्वयं हडप करने के संबन्ध में तहरीर दी, जिसके संबन्ध में थाना नानौता पर बीएनएस मे मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा तत्काल उपरोक्त घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु दिशा-निर्देश दिए, जिनके क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन ने बताया की नानौता थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने कुछ समय में ही झूठी लूट का खुलासा कर रात्रि में ही पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण पम्प मैनेजर सौरभ कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी ग्राम बरसी थाना तीतरो जनपद सहारनपुर व उसके साथी अभियुक्त गुरमीत पुत्र नरेन्द्र निवासी ग्राम ढायकी थाना नकुड जनपद सहारनपुर को रेलवे स्टेशन नानौता के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरमदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा बीएनएस की वृद्धि करते हुए अभियुक्तगण को विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पकड़ा गया पेट्रोल पंप मैनेजर गैंगस्टर का अपराधी भी है।
पुछताछ का विवरणः- अभियुक्त सौरभ ने पूछने करने पर बताया कि में रविन्द्र पुण्डीर के दिल्ली सहारनपुर रोड पर स्थित चन्द्रभान सिंह पैट्रोल पंप पर मैनेजर के रुप मे काम करता हूँ। मुझे आनलाईन गेम खेलने की आदत है जिसमे मैंने काफी पैसे लगाये थे और हार गया था जिससे मुझ पर कर्जा हो गया था मेरे मामा का लडका मोहित उर्फ गुरमीत पुत्र नरेन्द्र निवासी ग्राम ढायकी थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर भी आनलाईन गेम खेलता है और वह भी गेम मे पैसे हार गया था हम दोनो ने मिलकर प्लान बनाया कि मैं पट्रोल पंप के तेल वाले पैसे बैंक में जमा करने जाता हूँ तो रास्ते मे झूठी लूट दिखाकर पैसो को आपस में बाँट लेगें और सबको लगेगा कि वो पैसे कोई लूट कर ले गया। दिनांक 27.06.2025 को मैने मोहित को नानौता बुला लिया था और योजना के अनुसार मैं पैट्रोल पंप से पैसे लेकर बैंक में जमा करने के लिए जा रहा था रास्ते में ही मैने वो पैसे मोहित को दे दिये मोहित पहले से ही रास्ते मे खडा था और अपने सिर में हल्की सी चोट मार ली और अपना मोबाईल फोन भी मोहित को दे दिया था ताकि सबको यह घटना सच लगे मै पैट्रोल पम्प से 1,20,000/- रुपये लेकर आया था और मालिक को मैने 1,50,000/-रुपये लूटने की सूचना दी थी क्योकि 28-30 हजार रुपये मैंने पहले ही गेम मे लगाये हुए थे जो मैंने पहले ही पैट्रोल पम्प के पैसो से खर्च किये हुए थे। हमारा प्लान था कि इन पैसो को आपस में बाँट लेगें।
