रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप को सराहा है। साथ ही उन्होंने ट्रंप को संदेश देते हुए यह भी कहा कि भारत कभी भी किसी दबाव के आगे झुकेगा नहीं। मैं पीएम मोदी को जानता हूं। वो अपने देश के बारे में पहले सोचते हैं।  भारतीय लोग किसी के सामने अपमान स्वीकार नहीं करेंगे।

पुतिन का ये बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर लगाए गए टैरिफ पर निशाना था। ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने के लिए 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया, जिसके बाद भारत पर कुल 50% टैरिफ लागू है। हालांकि भारत की ओर से ये कई बार साफ कर दिया है कि अपने नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए रूस से तेल खरीदना जारी रखेंगे।

‘पहले देश के बारे में सोचते हैं PM मोदी’

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक कार्यक्रम में कहा कि भारत और रूस दोनों के बीच “विशेष” संबंध हैं। मेरा मानना ​​है कि भारत के लोग हमारे संबंधों को नहीं भूलते। लगभग 15 साल पहले, हमने एक विशेष रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की थी और यही सबसे अच्छा वर्णन है। प्रधानमंत्री मोदी एक बहुत ही बुद्धिमान नेता हैं जो सबसे पहले अपने देश के बारे में सोचते हैं।

खुद को अपमानित नहीं होने देंगे भारतीय- पुतिन

भारत पर लगे अमेरिकी टैरिफ पर उन्होंने कहा कि यहां कोई राजनीतिक पहलू नहीं है… यह पूरी तरह से एक आर्थिक गणना है। क्या भारत हमारे ऊर्जा संसाधनों को छोड़ देगा? अगर ऐसा है, तो उसे कुछ नुकसान होगा। अनुमान अलग-अलग हैं। कुछ का कहना है कि यह लगभग 9-10 अरब डॉलर हो सकता है। लेकिन अगर वह मना नहीं करता, तो प्रतिबंध लगाए जाएंगे और नुकसान उतना ही होगा। तो अगर इसकी घरेलू राजनीतिक कीमत भी चुकानी पड़े, तो मना क्यों करें?

पुतिन ने कहा कि भारत और भारत के लोग कभी किसी के हाथों खुद को अपमानित नहीं होने देंगे। मैं प्रधानमंत्री मोदी को जानता हूं, वह ऐसा कोई फैसला नहीं लेंगे।

https://www.instagram.com/reel/DPVIkS2ijL-/embed/captioned/?cr=1&v=14&wp=675&rd=https%3A%2F%2Fwww.republicbharat.com&rp=%2Fworld%2Frest-of-the-world%2Frussian-president-vladimir-putin-praises-pm-modi-india-message-to-donald-trump-on-tariff#%7B%22ci%22%3A0%2C%22os%22%3A21305%2C%22ls%22%3A19651%2C%22le%22%3A21286%7D

‘NATO पर हमले का इरादा नहीं, लेकिन…’

इस दौरान रूसी राष्ट्रपति ने यूरीपोय नेताओं को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि वे ‘युद्ध उन्माद’ फैला रहे हैं। पुतिन ने कहा कि NATO पर रूस के आक्रमण की झूठी आशंकाएं गढ़ी जा रह8ी हैं। उन्होंने साफ किया कि रूस का NATO पर हमला करने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन अगर यूरोप ने उकसाया तो निश्चित ही जवाब कठोर होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights