अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूनाइटेड किंगडम के दौरे पर हैं। लंदन जाने से पहले उन्होंने अमेरिका में पत्रकारों के साथ वार्ता की और उनके कई सवालों का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग पर भी अपनी बात कही। ट्रंप ने बताया कि जेलेंस्की और पुतिन के बीच जबरदस्त नफरत है। लेकिन वे रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को रोककर रहेंगे। इसके साथ ही ट्रंप ने यूरोपियन देशों को रूस से तेल की खरीदारी तुरंत बंद करके की चेतावनी भी दी है।

यहां बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच बीते करीब 4 वर्षों से जारी जंग को रोकने के लिए ट्रंप लगातार कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं। इसको लेकर हाल ही में उन्होंने अमेरिका में अलग-अलग दो बैठकें की थी। ट्रंप ने पहली बैठक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अलास्का में की थी। उसके बाद उन्होंने दूसरी बैठक यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ ओवल हाउस में की थी। तब उन्होंने कहा था कि दोनों नेताओं के साथ अच्छी बातचीत हुई है।

जेलेंस्की और पुतिन के बीच जबरदस्त नफरत है – डोनाल्ड ट्रंप 

न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूनाइटेड किंगडम की अपनी राजकीय यात्रा से पहले अमेरिकी प्रेसिडेंट ट्रंप ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने रूस-यूक्रेन संघर्ष को “ऐसा युद्ध जो कभी नहीं होना चाहिए था” बताया तथा इसके लिए संघर्ष में शामिल दोनों देशों के नेताओं के बीच गहरी दुश्मनी को जिम्मेदार ठहराया। ट्रंप ने जोर देकर कहा, “देश संकट में है। लेकिन मैं इसे रोककर रहूंगा। मैंने आठ महीनों में सात युद्ध रोके हैं। मुझे लगा था कि यह सबसे आसान होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। जेलेंस्की और पुतिन के बीच जबरदस्त नफरत है। लेकिन हम इसे रोककर रहेंगे।”


यूरोप को रूस से तेल खरीदना बंद करना होगा – ट्रंप 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को यूरोप को सख्त चेतावनी जारी की कि वह यूक्रेन में संघर्ष के प्रयासों के लिए मास्को के वित्तपोषण को रोकने के प्रयास में रूसी तेल की खरीद को तुरंत रोक दे। पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए “एक समझौता” करना चाहिए। ट्रंप ने यूरोपीय देशों के प्रति अपनी निराशा दोहराई क्योंकि वे यूक्रेन के लिए मुखर समर्थन के बावजूद रूसी ऊर्जा खरीदना जारी रखे हुए हैं।

ट्रंप ने कहा, “ठीक है, उन्हें आगे बढ़ना होगा और समझौता करना होगा। जेलेंस्की को समझौता करना होगा, और यूरोप को रूस से तेल खरीदना बंद करना होगा। वे बात तो करते हैं, लेकिन उन्हें रूस से तेल खरीदना बंद करना होगा।” जब उनसे पूछा गया कि क्या वे यूरोप और नाटो देशों पर इन आयातों को रोकने के लिए दबाव डाल रहे हैं, तो ट्रंप ने बिना किसी हिचकिचाहट के अपने रुख की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “मैं मानता हूं। लेकिन समस्या यह है; आप समस्या जानते हैं। वे रूसी तेल खरीद रहे हैं। मैं नहीं चाहता कि वे रूसी तेल खरीदें, और उन्हें तुरंत इसे रोकना होगा। यह हमारे लिए उचित नहीं है। वे रूसी तेल खरीद रहे हैं।”

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights