मुजफ्फरनगर। जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जिले में 77 स्वास्थ्य उपकेंद्रों की स्थापना होगी। सभी ब्लॉक में उपकेंद्र बनाएं जाएंगे। जिनमें लोगों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।

जिले में स्थापित होने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्रों की स्वीकृति हो गई है। इन केंद्रों को फिलहाल ग्राम पंचायतों में किराए के भवन में स्थापित किया जाएगा। इनके लिए गांव भी चिह्नित कर लिए गए हैं। इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि स्वास्थ्य उपकेंद्र के लिए तीन कमरे, शौचालय, विद्युत व्यवस्था और पेयजल की उपलब्धता होनी आवश्यक है। इसी के साथ बहुमंजिला भवन होने पर भूतल पर ही स्थित भवन का चयन किया जाए। ऐसे भवनों को प्राथमिकता प्रदान की जाए, जिनमें प्रसूता/तीमारदार के आवागमन एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था हो।

सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि इन उपकेंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मी सहित एएनएम को तैनात किया जाएगा। जिन पर टीकाकरण सहित अन्य सुविधाओं का लाभ लोगों को मिलेगा। इसके लिए सभी गांव भी चिन्हित कर लिए गए है। जल्द ही इन उपकेंद्रों की स्थापना कर दी जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights