मध्य प्रदेश के सीधी जिले में पुजारी पंडित इंद्रभान द्विवेदी की बेरहमी से हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी कामता प्रसाद उर्फ लाला केवट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। लोगों के आ्क्रोश को देखते हुए आरोपी की दुकान और घर सील कर दिया गया है।

पूजा कर लौट रहे थे पुजारी, रास्ते में हमला

घटना रविवार 15 फरवरी 2026 महाशिवरात्री के शुभ दिन सुबह करीब 9 बजे की है। जहां कुसमी क्षेत्र में इंद्रभान द्विवेदी (75) हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपी मोटरसाइकिल से आया और उनकी गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले के बाद भी आरोपी ने कई वार किए, जिससे पुजारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

हत्याकांड के बाद इलाकावासियों में आक्रोश था और गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। लोगों के मुताबिक, इंद्रभान द्विवेदी पिछले लगभग 30 वर्षों से तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे थे। समाज में उनकी छवि एक सरल और सम्मानित व्यक्ति की थी और उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। उनकी हत्या से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

ब्राह्मणों से नफरत बनी कत्ल की वजह

लोगों के मुताबिक, आरोपी को ब्राह्मणों से नफरत थी। वह पहले भी कई बार ब्राह्मणों से मारपीट कर चुका है। वह पूजा पाठ करने वाले लोगों को परेशान करता था। इसी नफरत के चलते वारदात के दिन आरोपी ने पंडित के सीने पर पैर रखा और गर्दन काट दी।

आरोपी की दुकान और घर सील

नृशंस हत्याकांड के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था। स्थानीय लोगों की मांग पर पुलिस ने आरोपी कामता प्रसाद उर्फ लाला केवट की मुर्गा-मीट की दुकान और घर को सील कर दिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि हर पहलू की निष्पक्ष जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights