यहां के बीएसएफ चौक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक बिजली की तारें सड़क पर गिर गईं। तारें गिरते ही इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई और सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

स्थिति को संभालने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक को एक तरफ डायवर्ट कर दिया। इसके बावजूद लोगों को काफी देर तक जाम और परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि बीएसएफ चौक पर बिजली का खंभा टूटने के कारण तारें नीचे गिर गईं। तारों में करंट होने की आशंका के चलते पुलिस ने बैरिकेड लगाकर पूरे इलाके को घेर लिया और लोगों को दूर रहने की हिदायत दी।

फिलहाल पुलिस और बिजली विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और तारों को सुरक्षित तरीके से हटाने का काम जारी है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस लगातार मौके पर तैनात है और हालात पर नजर बनाए हुए है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights