मेष : कोर्ट-कचहरी के साथ जुड़े किसी काम के लिए किए गए शुरूआती यत्न का अच्छा नतीजा बरामद होगा, शत्रु भी आपकी पकड़ में रहेंगे।
वृष: मित्रों के साथ मेल-मिलाप फ्रूटफुल होगा, कामकाजी भागदौड़ भी अच्छा रिजल्ट देगी, तेज प्रभाव, दबदबा बना रहेगा।
मिथुन: ड्रिंक, आइसक्रीम, केमिकल, पेट्रोलियम तथा सी-प्रोडक्ट्स का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।
कर्क : व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, यत्नों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, खुशदिल मूड के कारण आपको हर काम सहज दिखाई देगा।
सिंह: सितारा खर्चों को बढ़ाने वाला, किंतु अधिकतर खर्च जायज कामों पर ही होगा, सफर भी न करें, क्योंकि वह परेशानी वाला होगा।
कन्या : सितारा व्यापार-कारोबार में लाभ वाला, यत्न तथा भागदौड़ करने पर कारोबारी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग सफल होगी, मान-सम्मान की प्राप्ति।
तुला: सरकारी, गैर-सरकारी कामों में कामयाबी मिलेगी, बड़े लोग मेहरबान रहेंगे तथा उनका रवैया हैल्पिंग और सपोर्टिव रहेगा।
वृश्चिक : किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने-कथा वार्ता, भजन-कीर्तन सुनने में जी लगेगा।
धनु : सितारा सेहत को अपसैट वाला तथा मन को परेशान रखने वाला मगर जनरल हालात अनुकूल चलेंगे।
मकर : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे उसमें कुछ न कुछ कामयाबी मिलेगी, फैमिली फ्रंट पर तालमेल रहेगा।
कुम्भ : किसी स्ट्रांग शत्रु के कारण आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं, इसलिए उनसे निकटता न रखनी सही रहेगी।
मीन: संतान साथ देगी तथा हर फ्रंट पर कामयाबी देगी, धार्मिक तथा सामाजिक कामों में रुचि, अर्थदशा भी ठीक-ठाक रहेगी।
