मेष : प्रयासरत्त क्षेत्रों में थोड़ा अड़चनों का आभास होगा। समय का पूरा उपयोग करें। रोजगार में व्यस्तता रहेगी किंतु जरूरी कार्य समय से पूरे करें। परिवार एवं दाम्पत्य सुख का भरपूर योग है। 
बृषभ : निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छवि बनायें।  विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।       
मिथुन :  सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। अपने पराक्रम व जौहर का भरपूर लाभ उठाने का अवसर प्राप्त होगा।        
कर्क : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। अपने कल्पनाशील व महत्वाकांक्षी मन को दूसरों की प्रगति से हीनता का शिकार न होने दें। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने के आसार बनेंगे।      
सिंह : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।      
कन्या : कुछ नये घरेलू तनावों से मन में अशांति का माहौल बनेगा। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका अत्यधिक बोलना या फिर बिन मांगे किसी को राय देना हानिकारक हो सकता है। 
तुला : ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश मिले।  नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें, और आवेश में कोई निर्णय न लें। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ति होने के आसार हैं।         
वृश्चिक : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में संबंधोें का भरपूर लाभ मिलेगा। मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित रहेगा।          
धनु : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें, क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें।       
मकर : किसी को अपने से कम न समझें मन में नीरसता का वास होगा। पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी। घर में सामान्य वातावरण रहेगा।  
कुंभ : परिजनों की कुछ चिंताएं मन को परेशान करेंगी। जीवन साथी के साथ मधुर संवाद पर जोर दें। भविष्य की चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। अपने स्वास्थ के प्रति लावरवाही न करें।    
मीन : परिवार में किसी श्रेष्ठजन के स्वास्थ के प्रति ख्याल अपेक्षित है। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयास सार्थक होंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति एवं आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights