मेष : सितारा बाद दोपहर तक बेहतर, जो हर फ्रंट पर कदम बढ़त की तरफ रखेगा, मगर बाद में अपने आपको पंगों से बचाकर रखना ठीक रहेगा।

वृष: आम सितारा मजबूत, हर काम के लिए आपकी कोशिशें अच्छा रिजल्ट देंगी, धार्मिक एवं सामाजिक कामों में ध्यान रहेगा।

मिथुन: बाद दोपहर तक आप अपने कामों-प्रोग्रामों को जोश-उत्साह के साथ निपटाने की इच्छा शक्ति रखेंगे, फिर बाद में भी समय कामयाबी वाला। 

कर्क : सितारा बाद दोपहर तक आमदन तथा अर्थ दशा कंफर्टेबल रखने वाला, फिर बाद में आप हिम्मती-उत्साही बने रहेंगे।  

 सिंह: सितारा कारोबारी कामों के लिए बढ़िया, यत्न एवं भागदौड़ करने पर आपकी कामकाजी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग अच्छा नतीजा देगी। 

कन्या : सितारा बाद दोपहर तक नुकसान तथा पंगों झमेलों वाला, मगर बाद में कारोबारी मोर्चे पर स्थिति सुधरेगी। 

तुला: सितारा बाद दोपहर तक कारोबारी कामों को संवारने वाला, मगर बाद में समय मुश्किलों परेशानियों वाला बनेगा।

वृश्चिक : सितारा बाद दोपहर तक कामयाबी तथा इज्जत मान देने वाला, मगर बाद में समय अर्थ मोर्चे पर बेहतरी करने वाला।

धनु : आम सितारा मजबूत, जो आपके मनोबल को हाई रखेगा, तेज प्रभाव बढ़ाएगा, शत्रु भी कमजोर रहेंगे।  

मकर : सितारा बाद दोपहर तक सेहत, खासकर पेट की तरफ से अपसैट, परेशान रखेगा, फिर बाद में समय बेहतर बनेगा।

कुम्भ : सितारा बाद दोपहर तक फैमिली फ्रंट की तरफ से परेशानी देने वाला, किन्तु बाद में पेट बिगड़ सकता है।

मीन: सितारा बाद दोपहर तक मन को परेशान-डावांडोल रखने वाला, मगर बाद में कारोबारी यत्न सिरे चढ़ेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights