भिनगा कोतवाली क्षेत्र के कस्बा भिनगा नगर के नई बाजार छावनी में मिलावटी अनार जूस का मामला सामने आया है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें दुकानदार अनार में खतरनाक केमिकल, रंग और अतिरिक्त चीनी मिलाकर ग्राहकों को जूस परोसते दिख रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में मिलने वाला यह फ्रूट जूस सीधे लोगों की सेहत के लिए खतरा बन सकता है। हालांकि, जिम्मेदार अधिकारी अभी तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

खाद्य विभाग की लापरवाही
विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि खाद्य विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण बाजार में मिलावटी जूस बिक रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसे जूस का सेवन बीमारी और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्या पैदा कर सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने प्रशासन की सख्ती और निरीक्षण की कमी को उजागर कर दिया है। स्थानीय प्रशासन और खाद्य विभाग को आवश्यक कार्रवाई कर इस तरह के मिलावटी उत्पादों को बाजार से हटाना चाहिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights