जम्मू के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शुक्रवार को हुई गोलीबारी की घटना में सेना का एक जवान घायल हो गया। सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उक्त जवान बट्टल क्षेत्र में एक अग्रिम चौकी पर तैनात था तभी उसे सीमा पार से एक गोली लगी। उन्होंने बताया कि जवान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उसका इलाज जारी है।

अधिकारियों ने कहा कि यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि गोलीबारी की इस घटना में पाकिस्तानी सेना शामिल है या आतंकवादियों का हाथ है। पिछले सप्ताह नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) विस्फोट और पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन सहित सीमा पार से कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं।

अखनूर सेक्टर में11 फरवरी को हुए आईईडी विस्फोट में एक कैप्टन समेत दो जवान शहीद हो गए थे, जबकि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सैनिकों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights