किश्तवाड़ के सिंहपोरा में आतंकवादियों और भारतीय सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कम से कम 3 आतंकवादियों के इलाके में फंसे होने की आशंका है। इलाके में इस समय भारी और लगातार गोलीबारी हो रही है।
इस ऑपरेशन का नेतृत्व 17 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) कर रही है, जिसे 11 RR और 2 पैरा स्पेशल फोर्सेज का सपोर्ट मिल रहा है।
