बिहार में इस वर्ष अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनसुराज पार्टी ‘स्कूल बैग’ चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में उतरेगी।

चुनाव आयोग के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पंजीकृत लेकिन गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों ने आगामी चुनाव के लिए एक समान प्रतीक चिन्ह आवंटित करने की मांग की थी। इस पर विचार करते हुए आयोग ने विभिन्न दलों को उनके अनुरोध के अनुसार चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए हैं। 

“सभी उम्मीदवार इसी चिन्ह पर लड़ेंगे चुनाव”
जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर ने ‘स्कूल बैग’ चिन्ह मिलने पर संतोष जताते हुए कहा कि यह प्रतीक पार्टी के मुख्य एजेंडे ‘शिक्षा सुधार’ का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी प्राथमिकता बिहार के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है। ‘स्कूल बैग’ चिन्ह इसी सोच का प्रतीक है।” उन्होंने बताया कि पार्टी राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और सभी उम्मीदवार इसी चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे।

इसके अलावा चुनाव आयोग ने अन्य दलों को भी चिन्ह आवंटित किए हैं। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को ‘नाव’, भारतीय सार्थक पार्टी को ‘कैंची’, लोहिया जनता दल को ‘बाल्टी’ और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को ‘गैस सिलेंडर’ का चिन्ह मिला है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights