मुजफ्फरनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद मुजफ्फरनगर की सर्विलांस टीम द्वारा CEIR पोर्टल व अन्य तकनीकी साथनो की मदद से खोए व गुम हुए स्मार्ट मोबाईल फोन से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों के आधार पर कार्यवाही करते हुए अथक प्रयासों से अन्तर्राज्यों एवं विभिन्न जनपदों से कुल 110 मोबाईल फोन को बरामद (कीमत लगभग 21 लाख रूपये) किया गया। बरामद मोबाईल फोन को उनके वास्तविक मोबाईल धारकों को सुपुर्द किया गया।
