मुजफ्फरनगर। शासन द्वारा जारी आदेशों-निर्देशों के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना गया। जनसुनवाई के दौरान जमीन विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी तथा अन्य प्रकार की शिकायतों को लेकर बड़ी संख्या में लोग पुलिस कार्यालय पहुंचे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की समस्याओं को बारीकी से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को मामलों की निष्पक्ष जांच कर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी शिकायत को लंबित न रखते हुए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ितों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें और प्रत्येक शिकायत का समाधान पारदर्शी व न्यायपूर्ण तरीके से किया जाए।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने भी फरियादियों की शिकायतों को दर्ज कर संबंधित थानों को भेजा, ताकि मामलों की जांच कर उचित कार्रवाई की जा सके। जनसुनवाई के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण भी किया गया, जिससे फरियादियों को त्वरित राहत मिली। जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस प्रशासन द्वारा यह संदेश दिया गया कि आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस सदैव तत्पर है और किसी भी पीड़ित को न्याय दिलाने में कोई कोताही नहीं बरती

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights