सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। थाना जनकपुरी पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो चोरों को किया गिरफ्तार। मामला सोमवार का है जहाँ वादी आकाश कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी अमरदीप कालोनी थाना जनकपुरी सहारनपुर की लिखित तहरीर बाबत अज्ञात चोरो द्वारा वादी के निर्माणाधीन मकान से दिनाँक 23.01.25 की रात्रि मे तार चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना जनकपुरी पर मामला पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में चोरी/नकबजनी लूट आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व नकबजन/लुटेरे /शातिर अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में थाना जनकपुरी प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र नागर ने बताया कि आज मुखबिर की सूचना पर थाना जनकपुरी पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी की घटना का लिप्त दो नकबजन/चोर अभियुक्तगण कुलदीप पुत्र काकाराम निवासी पुष्पांजलि विहार चकहरेटी थाना जनकपुरी सहारनपुर व मनीष पुत्र ओमप्रकाश निवासी पुष्पांजलि विहार चकहरेटी थाना जनकपुरी सहारनपुर को ट्रान्सपोर्ट नगर के पीछे खण्डहर पडी दुकान के पास गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गया 03 किलो 400 ग्राम तांबे का तार बरामद। अभियुक्तो के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी का नामः-

1.उ0नि0 श्याम सिह थाना जनकपुरी, सहारनपुर

2 म0उ0नि0 सुमन चाहर थाना जनकपुरी, सहारनपुर

3.है0का0 पोपीन थाना जनकपुरी, सहारनपुर

4 है0का0 विपिन राणा थाना जनकपुरी, सहारनपुर

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights