गुजरात हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज के सामने वकील का बीयर पीने और फोन पर बात करने का वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर गुजरात हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया और वकील के खिलाफ अवमानना याचिका दायर कर दी। वकील हाई कोर्ट के ही वरिष्ठ अधिवक्ता भास्कर तन्ना हैं। उनके खिलाफ अवमानना याचिका दायर करके नोटिस जारी कर दिया गया है। वीडियो 26 जून का है, जस्टिस संदीप भट्ट की कोर्ट में सुनवाई चल रही थी और वकील तन्ना सुनवाई से ऑनलाइन कनेक्ट हुए थे। इस दौरान भास्कर तन्ना फोन पर बात कर रहे थे। वीडियो क्लिप में वे हाथ में बीयर से भरा मग पकड़े और पीते हुए भी दिखाई दिए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=news24tvchannel&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1940103099986976812&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fstate%2Fgujarat%2Fgujarat-high-court-contempt-of-court-petition-against-lawyer-drinking-beer-in-front-of-judge-during-hearing-bhaskar-tanna%2F1240927%2F&sessionId=b39949ff411309a9578e17508848e6f8db377fad&siteScreenName=news24tvchannel&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px

मामले पर गुजरात हाई कोर्ट ने क्या कहा?

वकील भास्कर तन्ना का वीडियो देखने के बाद गुजरात हाई कोर्ट ने कहा कि बेहद शर्मनाक हरकत है। वरिष्ठ अधिवक्ता न्यायालय की गरिमा का ख्याल नहीं रख रहे हैं। वरिष्ठ अधिवक्ताओं के इस तरह के व्यवहार से जूनियर अधिवक्ताओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसलिए उच्च न्यायालय वरिष्ठ अधिवक्ता भास्कर तन्ना की वर्चुअल उपस्थिति पर फिलहाल रोक लगाता है। साथ ही उनकी वरिष्ठ अधिवक्ता की उपाधि पर पुनर्विचार करने का आदेश देती है। आदेश की जानकारी मुख्य न्यायाधीश को भी देने का निर्देश दिया गया है। मुख्य न्यायाधीश आदेश के मद्देनजर आवश्यक प्रशासनिक आदेश जारी करेंगे।

पहले भी ऐसे केस देखने को मिल चुके

बता दें कि गुजरात हाई कोर्ट में ऐसा पहला मामला नहीं है, बल्कि ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। एक शख्स गुजरात हाई कोर्ट की ऑनलाइन हियरिंग के दौरान टॉयलेट में बैठा था, इसका वीडियो भी सामने आया था। चेक बाउंस होने से जुड़े केस की सुनवाई चल रही और जस्टिस निर्जर एस देसाई सुनवाई कर रहे थे। कोर्ट ने शख्स पर 2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। कोर्ट ने शख्स को एक और सजा सुनाई थी, जिसके तहत उसे 15 दिन तक हाई कोर्ट के बगीचों की सफाई करनी थी। साल 2020 में गुजरात हाई कोर्ट का ही एक वकील ऑनलाइन सुनवाई दौरान सिगरेट पीता दिखा था, जिस पर 10000 रुपये जुर्माना लगाया गया था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तेंदुए के हमले में सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में शाम करीब पांच बजे आफरीन (7), पुत्री तसव्वर, अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्ची अस्पताल में भर्ती बच्ची की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शोर मचाते हुए लाठी-डंडों के साथ तेंदुए की ओर बढ़े, जिसके बाद जंगली जानवर वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने घायल बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी शिवपुर के चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल लाई गई थी। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। गांव में दहशत का माहौल घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा क्षेत्र में जांच की जा रही है। रात का समय होने के कारण तेंदुए के स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिल सके हैं, लेकिन इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और आसपास के जंगल व झाड़ियों की निगरानी की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और नियमित गश्त कराने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और शाम के समय विशेष सतकर्ता बरतने की अपील की है।

Verified by MonsterInsights