नक्सल विरोधी अभियान के तहत जंगल में सर्चिंग कर रहे हॉकफोर्स के चार जवान मधुमक्खियों के हमले में घायल हो गए। यह घटना गुरुवार सुबह पालागोंदी के जंगल में 10 से 11 बजे के बीच हुई। घायल जवानों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल जवानों की पहचान अजय मिश्रा, नरेंद्र धुर्वे, पवन कोल और अभिनव बैस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ये जवान सर्चिंग टीम के पीछे चल रहे थे, तभी अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया।

टीम के 30-40 अन्य जवानों ने अपने साथियों को बचाने की पूरी कोशिश की। इसके बाद घायल जवानों को जंगल से कैंप तक लाया गया और वहां से फोर्स की एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल जवानों के शरीर और खासकर चेहरे पर मधुमक्खी के काटने के निशान दिखाई दे रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उनका इलाज जारी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights