लखनऊ में पड़ोसी युवक ने सरेराह महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध पर उसका हाथ पकड़ कर घसीटने लगा। पीड़िता की चीख पुकार सुनकर बीच-बचाव करने आए पति को लात-घूसों से जमकर पीटा। घटना रविवार को जानकीपुरम में हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक पीड़िता रविवार सुबह करीब 10 बजे खरीदारी कर घर लौट रही थी।

आरोप है कि जानकीपुरम के रसूलपुर कायस्थ निवासी राजकुमार के घर के बाहर खड़ा था। महिला को देखते ही आरोपित अश्लील टिप्पणी करने लगा। विरोध जातने पर अपशब्द कहते हुए हाथ पकड़ लिया। खुद का छुड़ाने का प्रयास किया तो खींचने लगा। शोर सुनकर पहुंचे पति ने आरोपित के चंगुल से छुड़ाने का प्रयास किया तो वह पति पर टूट पड़ा और लात-घूसे से पिटाई कर दी। आसपास के लोगों को जुटता देख आरोपित राजकुमार जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। इंस्पेक्टर जानकीपुरम बृजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights