जालौन जनपद के डकोर थाना क्षेत्र के मोहाना गांव में विवाद के चलते एक अधेड़ ने छात्रा के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया, जिससे वह झुलस कर आहत हो गयी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार मोहाना गांव निवासी शैलेंद्र कुमार ने थाना डकोर पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति से अक्सर किसी न किसी बात को लेकर उसके परिवार से विवाद होता रहता है।

यह घटना उस समय घटी जब उसकी पुत्री विद्यालय जाने के लिए घर पर तैयार हो रही थी। सूचना मिलते थाना डकोर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी मुन्ना गिरफ्तार कर लिया। वहीं इंस्पेक्टर लोकेन्द्र सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। जांच की जा रही है। किशोरी ने पहले सोशल मीडिया के समक्ष खुद के साथ छेड़खानी की बात कहीं, लेकिन बाद में पुलिस बयान में वह मुकर गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights