सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)।

संभागीय परिवहन विभाग ,उत्तर प्रदेश सहरानपुर द्वारा शुक्रवार को देवभूमि कॉलेज में सड़क सुरक्षा माह का भव्य समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा माह-2026 के समापन के अवसर पर देवभूमि कॉलेज सहरानपुर में उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा एक उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज की विभिन्न शाखाओं के छात्र-छात्राओं ने नारेबाजी, नुक्कड़ नाटक एवं जिंगल्स के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति उत्साहजनक जागरूकता अभियान चलाया।एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड एवं आपदा मित्रों ने विशेष कार्यशाला में भाग लेकर सड़क सुरक्षा नियमों, दुर्घटना बचाव तकनीकों एवं यातायात अनुशासन पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

इस कार्यशाला ने युवाओं में सड़क सुरक्षा के प्रति दृढ़ संकल्प जगाया गया। कार्यक्रम में आरटीओ प्रवर्तन मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन एम०पी० सिंह एवं संदीप जायसवाल, पी०टी०ओ० वी0वी0 शुक्ला एवं अनिल तिवारी, यातायात प्रभारी अमित तोमर एवं टीआई लोकेश, जिला आपदा विशेषज्ञ पंकज मिश्रा तथा संस्थान निदेशक दीपक राज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा माह के महत्व एवं विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए सभी को नियमों का कड़ाई से पालन करने का आह्वान किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights