नकुड़(मनीष अग्रवाल)। सहारनपुर की थाना नकुड़ पुलिस द्वारा छात्रा से मोबाइल फोन झपटमारी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोर को किया गिरफ्तार। मामला है जहाँ दिनांक 28.06.2025 को वादी मनोज कुमार पुत्र सुलेखचन्द निवासी ग्राम सरूरपुर तगा थाना नकुड जनपद सहारनपुर की लिखित तहरीरी बाबत वादी की पुत्री जो कोचिंग करके अपने ग्राम सरूरपुर तगा जा रही थी, रास्ते में जाते समय मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात अभियुक्तगण द्वारा वादी की पुत्री का मोबाइल फोन को झपट्टा मारकर छीनकर ले जाने के संबंध में थाना नकुड़ पर बीएनएस धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा उपरोक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेकर घटना में शामिल अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी व मोबाईल बरामदगी हेतु दिशा निर्देश दिए। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एंव क्षेत्राधिकारी नकुड़ ने बताया की नकुड़ थाना प्रभारी निरीक्षक अविनाश गौतम के कुशल नेतृत्व में आज मुखबिर की सूचना पर थाना नकुड़ पुलिस टीम द्वारा गस्त /चैकिंग के दौरान छात्रा से झपटमारी की घटना कारित करने वाले 02 शातिर/अभियुक्तगण 1.अंकित पुत्र रामपाल निवासी ग्राम रनियाला दयालपुर खाना नकुड जनपद सहारनपुर, 2.पिन्टु पुत्र पवन कुमार निवासी ग्राम रनियाला दयालपुर खाना नकुड जनपद सहारनपुर को रणदेवा रोड के पास से गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से 01छात्रा से झपट्टा मार कर छीनने वाला मोबाईल फोन (टैकनो कम्पनी), घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर एंव अभियुक्त अंकित के कब्जे से 01 तमंचा /01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुए। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त अंकित के विरुद्ध थाना नकुड़ पर मु0अ0सं0 215/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । बरामदगी के आधार पर बीएनएस धारा की वृद्धि की गई । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है* ।
पूछताछ का बयानः- पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्तगण ने एक स्वर में बताया कि हम दोनो कम पढे लिखे हैं व मजदूरी का कार्य करते हैं तथा नशा करने के आदि भी हैं। हम दोनो मिलकर अपने नशे की लत को पूरा करने व अधिक रुपये कामने के लिये बंद पड़ी दुकान या मकान से चोरी कर लेते हैं व चोरी किये गये सामान को कबाड़ी को बेच देते हैं। दिनांक 28.06.2025 को हम दोनो ने अपनी मोटरसाइकिल से जुड्डी रोड पर जाती हुई दो लड़कियो से एक लड़की के हाथ से फोन को छीनकर भाग गये थे । गिरफ्तार अभियुक्त अंकित ने बताया कि जो तमंचा पुलिस ने मुझस बरामद किया है उसे मैं अपनी सुरक्षा व आस पास के लोगो को डराने के लिये अपने पास रखता हूँ। दिनांक 01.07.2025 को जब हम दोनो फिर से झपटमारी व चोरी की घटना करने जा रहे थे तो पुलिस ने हमें पकड़ लिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.प्रभारी निरीक्षक अविनाश गौतम थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर ।
2.उ0नि0 शिवम चौधरी थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर ।
3.उ0नि0 शौकीन थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर
4.है0का0 राशिद अली थाना नकुड जनपद सहारनपुर ।
5.है0का0 कालूराम थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर
