यूपी के हाथरस के विद्यालय और मदरसों में 57.53 लाख रुपए के छात्रवृति घोटाले का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी उग्रसेन पांडेय को ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) ने कानपुर से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही मामले सालों पुराने हैं और इनमें करोड़ों की सरकारी धनराशि का गबन किया गया था। अब ईओडब्ल्यू की टीम के हाथ कामयाबी लगी है। 
अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी 
बता दें कि जनपद में 7 प्राइवेट शिक्षण संस्थाओं के सत्र 1999-2006 तक कक्षा 01 से 12 के अनुसूचित जाति/जनजाति को मिलने वाली छात्रवृत्ति की धनराशि में घोटाला हुआ था। 57,53000 के गबन को लेकर थाना सिकन्दरा जनपद हाथरस में एफआइआर दर्ज हुई थी। शासन ने ईओडब्ल्यू को जांच सौंपी। कानपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने इस मामले की जांच की। उक्त अभियोग में कुल 71 आरोपी, जिसमे 58 लोकसेवक एवं 13 प्राइवेट अभियुक्त थे। छात्रवृत्ति घोटाला के गबन के दोषी पाये गए 25 अभियुक्तों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई। शेष 35 अभियुक्तों (लोकसेवक) की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights