छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता का आज सुबह निधन हो गया। उनके निधन के बाद परिवार के सभी लोग शोक में डूबे हुए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर अपने पिता के निधन की सूचना दी।

बघेल ने लिखा है, ‘‘दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बाबूजी श्री नंद कुमार बघेल जी का आज सुबह निधन हो गया। अभी पार्थिव शरीर को पाटन सदन में रखा गया है। मेरी छोटी बहन के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार 10 जनवरी को हमारे गृह ग्राम कुरुदडीह में होगा।’’

बघेल ने अपने पिता के साथ एक फोटो भी साझा की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights