छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सोमवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र से सटे अबूझमाड़ इलाके के जंगल में सुबह उस समय मुठभेड़ शुरू हुई जब सुरक्षा बलों की एक टीम तलाशी अभियान पर निकली थी। पुलिस ने बताया कि इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि अब तक घटनास्थल से एक पुरुष नक्सली का शव बरामद किया गया है तथा रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। इस नवीनतम कार्रवाई के साथ, इस वर्ष अब तक छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में 248 नक्सली मारे जा चुके हैं। 

इनमें से 219 नक्सली बस्तर संभाग (जिसमें सात जिले शामिल हैं) में मारे गए, जबकि 27 अन्य नक्सली रायपुर संभाग के गरियाबंद जिले में मारे गए। दुर्ग संभाग के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में दो अन्य नक्सली मारे गए। पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को राज्य के गरियाबंद जिले में एक मुठभेड़ में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के केंद्रीय समिति सदस्य मोडेम बालकृष्ण सहित दस नक्सली मारे गए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights