उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की थाना जानसठ पुलिस और बदमाशों के बीच हुए मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। 13 अप्रैल को इन्होंने थाना जानसठ क्षेत्र में गांव तिरौला निवासी धर्मेंद्र के घर चोरी की थी। पकड़े गए बदमाशों की पहचान रोशन और संजीत के रूप में हुई। वे बिजनौर और मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार-रविवार दरमियानी रात जानसठ थाना पुलिस को लोकल इंटेलिजेंस से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति सलारपुर- मेहलकी रोड पर मेहलकु तिराहे के पास बंद पड़े कोल्हू में बैठे हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights