चिलकाना / सहारनपुर / थाना चिलकाना क्षेत्र में आये दिन चोरो का आतंक बढता ही जा रहा है । जहां दो दिन पूर्व चिलकाना – सुलतानपुर से घर लौटते समय एक व्यापारी से मारपीट कर छीने गये रूपयों लूट लिये गये थे और पुलिस उसका खुलासा भी नही कर पायी है वही अज्ञात चोरो ने पुलिस गस्त की पोल पट्टी खोलते हुए एक ही रात मे अलग अलग गांव के दो घरों में चोरी की बड़ी घटनाओं को अंजाम दे डाला। ग्रामीणों में दहशत का माहौल
,मिली जानकारी के अनुसार चिलकाना थाना क्षेत्र के गाँव पटनी में बेखौफ चोरों ने एक बड़ी घटना को अंजाम देते हुए घर मे रखी लाखो रुपए की नगदी सहित सोने – चाँदी के जेवरात चोरी कर लिए । वही पीड़ित दीपक कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने बच्चो व पत्नी के साथ अपनी सुसराल गया हुआ था। बुधवार की सुबह जब वह अपने घर वापस पहुँचा तो कमरो व अलमारी के ताले टूटे हुये थे, तथा अलमारी में रखे जेवरात और लाखो रुपए की नगदी गायब थे । वहीं एक दूसरी घटना गांव सालीरी निवासी बबली ने थाने मे तहरीर देते हुये बताया कि देर रात उसके मकान में अज्ञात चोर घुस आये थे । जिनकी आहट सुनकर बबली नीन्द जाग गई तथा उसने शोर मचा दिया, शोर से बोखला कर चोरो ने बबली का मुह चादर से लपेट दिया व गला घोंटकर मारने का प्रयास किया । जिसके कारण वह बेहोस हो गई । जब बबली को होस आया तो उसके बक्से में रखे 75 हजार रूपये चोरी कर लिए गये है जो उसने बेटी की शादी के लिए इकट्ठा किये थे। परिवार का रो-रो कर हुआ बुरा हाल, फिलहाल देखना होगा पुलिस इन प्रकरणों का कब तक खुलासा कर पाएगी या नही।
