चिलकाना(मनीष अग्रवाल)।
सहारनपुर की थाना चिलकाना पुलिस की हुई अर्न्तराज्यीय शातिर पशु चोरो से मुठभेड में तीन गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु लगातार सघन गश्त व चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में चिलकाना थाना प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसेन सैनी के कुशल नेतृत्व में थाना चिलकाना पुलिस टीम की वीरवार को दुमझेडा से घोडो पीपली जाने वाले रास्ते पर बूढी यमुना पुल के पास चैकिंग कर रही थी ,तभी घोडो पीपली की ओर से एक पिकअप गाडी आती दिखायी दी जिससे रूकने का ईशारा करने वाले पर गाडी सवार बदमाशो द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिग कर गाडी से उतरकर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा घेरघोटकर बुलेरो पिकअप सवार अभियुक्त.बुरहान उर्फ भूरा पुत्र इरफाना उर्फ फाना निवासी ग्राम दुमझेडा थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर .नाजिम पुत्र रिजवान उर्फ गोला निवासी ग्राम ताजपुरा थाना बेहट जनपद सहारनपुर,.नासिर पुत्र रिजवान उर्फ गोला निवासी ग्राम ताजपुरा थाना बेहट जनपद सहारनपुर को बाद पुलिस मुठभेड गिरफ्तार किया गया। तथा इनका एक साथी घना जंगल होने के कारण फरार होने मे सफल रहा। जिसकी तलाश हेतू काम्बिग की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 बुलेरो पिकप गाडी रजि0 नं0 UK 17 CA 5112 जिसमे 02 जिन्दा भैस चोरी की (जिनमे से 01 भैस हिमाचल प्रदेश से चोरी व 01 भैस पंजाब से चोरी) तथा, 01 तमंचा,01 खोखा/01जिन्दा कारतूस 315 बोर, 02 नाजायज चाकू व 10,700/- रूपये नकद बरामद हुये। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना चिलकाना पर आयुध अधिनियम में पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
विवरण पूछताछ
गिरफ्तार अभियुक्त गण ने पूछताछ करने पर बताया कि हम तीनो व हमारा साथी एक साथ मिलकर अपने भौतिक लाभ के लिए पंजाब, हिमाल प्रदेश ,हरियाणा आदि राज्यो व यू0पी0 मे अलग अलग स्थानो से रात्रि के समय पशुओ की चोरी करते है तथा इन्हे वहा से लाकर पशु बाजार मे बेच देते है जिससे हमे काफी अच्छा मुनाफा हो जाता है हम लोगो को डराने के लिए अपने पास अवैध शस्त्र रखते है । बरामद भैस व पैसो के बारे मे पूछने पर बताया कि हमने 02 भैसे हिमाचल प्रदेश से व 01 भैस पंजाब से चोरी की थी जिनमे से एक भैस हमने 40000/ रूपयो मे बेचकर आपस मे बराबर बराबर पैसे बाट लिये थे जो पैसे आपको मिले है उसी चोरी की भैस को बेचकर प्राप्त हुए रूपयो मे से है तथा ये दोनो भैंसे भी चोरी की है जिनको हम बैचने के लिए जा रहे थे ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नाम:
- उ0नि0 सन्दीप कुमार थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर ।
- है0का0 अरविन्द कुमार थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर ।
- है0का0 सहदेव सिह थाना चिलकाना जपनद सहारनपुर।
- का0 अनुज राणा थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर।
- का0 दुर्गेश कुमार थाना चिलकान जनपद सहारनपुर।
- का0 पुनित यादव थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर।
