एक पड़ोसी ने नाबालिग बच्ची की मजबूरी का फायदा उठाने की कोशिश की। आरोपी ने बच्ची से छेड़छाड़ की। पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी वरिंदर कुमार उर्फ विक्की के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पीड़िता की मां ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। तभी उनके पड़ोस में रहने वाला ड्राइवर वरिंदर कुमार उर्फ विक्की उनके घर आया। आरोपी ने पहले पीने के लिए पानी मांगा। जब बेटी ने उसे बताया कि घर पर कोई नहीं है, तो आरोपी बातों-बातों में जबरन घर के अंदर दाखिल हो गया। आरोपी विक्की ने घर के अंदर आते ही अपनी नीचता दिखाई और पीड़िता को गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे जबरन बेड पर बैठा दिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। बेटी ने जब हिम्मत दिखाई और शोर मचाना शुरू किया, तो आरोपी घबरा गया। पकड़े जाने के डर से आरोपी विक्की मौके से फरार हो गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights