ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी सोसायटी में प्लास्टर गिरने का मामला सामने आया है। गौर सिटी की 5वी एवेन्यू में देर रात प्लास्टर गिरा। उस दौरान वहां पर सुरक्षाकर्मी मौजूद था। इस हादसे में सुरक्षाकर्मी बाल बाल बच गया। इस हादसे के बाद सोसायटी के लोगों ने निर्माण की क्वालिटी पर सवाल उठाते हुए बिल्डर के खिलाफ आक्रोश जताया है।
